फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Train Derailed: रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों की थमी रफ्तार.... रास्ते में रोकीं

Tue, 26 Aug 2025 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर जाने के कारण इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर जाने के कारण इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंच गए और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हादसे का सबसे ज्यादा असर अप और डाउन दोनों रेल मार्गों पर पड़ा है। कई ट्रेनें बीच रास्ते खड़ी हो गई हैं। अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को उरकुरा स्टेशन के पास रोकना पड़ा। यात्री घंटों से ट्रेन के दुबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

राहत कार्य जारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। टीम कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द ट्रैक को खाली कर ट्रेन संचालन सामान्य किया जा सके। फिलहाल यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें