फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मध्यप्रदेश को बिलासपुर और रायपुर से जोड़ने वाला मुख्यमार्ग बंजारी घाट जर्जर, लगा रहा लंबा जाम

Sun, 06 Apr 2025 03:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले और मध्यप्रदेश को बिलासपुर और रायपुर से जोड़ने वाला मुख्यमार्ग बंजारी घाट इन दिनों जर्जर हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
बंजारी घाट मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गौरेला पेंड्रा मरवाही और मध्यप्रदेश को बिलासपुर और रायपुर से जोड़ने वाला मुख्यमार्ग बंजारी घाट पूरी तरह जर्जर हो गया है। हर दिन खराब सड़क के चलते इस मार्ग में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बीते 24 घंटों में इस मार्ग में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिसके चलते इस मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन ने धीरे-धीरे वाहनों को पास कराया। वाहन चालक भी इन हादसों की वजह खराब सड़क को बतला रहे हैं। 

विज्ञापन


देर रात बंजारी घाट में तीन अलग-अलग हादसे हुए, जिनके चलते लंबा जाम लगा रहा और वाहन चालक परेशान होते रहे। पहला मामला एक हाइड्रा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी, जिसमें चालक को मामूली चोट आई। दूसरे मामले में धान का परिवहन कर रहा ट्रक सड़क में गड्ढे होने के चलते बीच सड़क में पलट गया, जिसके कारण भारी वाहन पूरी तरह जाम में फंस गई और जाम की स्थिति बन गई।

तीसरा हादसा भी बंजारी घाट में हुआ, जिसमें रायपुर से केमिकल लोड कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमलाई जाने को निकला टेंकर खराब सड़क के चलते गड्ढे में कूदा और केबिन का हिस्सा टेंकर से अलग हो गया। इन सड़क हादसों की वजह चालक खराब सड़क को बतला रहे हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करवाने की कोशिश में जुट गया है और किसी तरह एक एक वाहनों को पास कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें