महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के आरोप में कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
महासमुंद में यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर यह कार्रवाई की। नरेन्द्र शास्त्री पर कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, नरेन्द्र शास्त्री रायपुर के सिलयारी निवासी हैं। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में विख्यात हैं। महासमुंद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा जताया है। हालांकि, महासमुंद पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।