अवैध शराब को लेकर लामबंद हुईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
महासमुंद में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का बड़ा अभियान चलाया है। बागबाहरा के ग्राम सुनसुनिया में महिला समितियों ने मोर्चा खोल दिया है। 17 महिला समितियों की 255 महिलाओं ने गांव में घर-घर दस्तक दी है और बन रही अवैध शराब को पकड़ा।
बागबाहरा थाना प्रभारी की पहल पर महिलाएं शराब को लेकर लामबंद हुई हैं। महिलाओं ने आठ घरों से महुआ शराब बनाने के बर्तन बरामद किया है। तीन लीटर महुआ शराब और भारी मात्रा में महुआ पास जब्त किया गया । बागबाहरा पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी।