फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों और विधायक का चक्का-जाम, पुलिस बल तैनात, जमकर की नारेबाजी

Thu, 26 Mar 2026 04:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागरपाली चौक के पास ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में चक्का-जाम कर धरना प्रदर्शन किया। उन्हें समर्थन देने सरायपाली विधायक चातुरी नंद भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठीं।

विज्ञापन


सरायपाली से सरसींवा तक करीब 40 किलोमीटर सड़क की हालत बेहद खराब है। राहगीर धूल के गुबार और गड्ढों से लगातार परेशान हैं। इस सड़क का निर्माण सत्र 2024-25 और 25-26 के बजट में शामिल है। सरायपाली से डोंगरीपाली तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। हालांकि, इस परियोजना को अभी तक वित्त विभाग से स्वीकृति नहीं मिली है। खराब सड़क से परेशान होकर ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया है। विधायक और ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें