फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक ही परिवार के हैं सभी मरने वाले, तीन घायल

Sun, 25 May 2025 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छह साल का मासूम भी शामिल है।

विज्ञापन


हादसे में मृतकों का नाम ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34), अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पाण्डेय (65) हैं । घायल चंदन अभिषेक, बेटा ध्रुव अभिषेक और पत्नी खुशबू का इलाज जारी है। झारखण्ड से रायपुर आते समय कोडार के पास हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में एसबीआई ब्रांच में चंदन अभिषेक मैनेजर है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं। 

तुमगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर( कांकेर) में SBI बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर की ओर आ रहे थे। तभी अचानक उनकी कार कोडार के पास खड़ी हाइवा  में पीछे से जा टकराई। मामले में तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें