फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक…नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Thu, 09 Jan 2025 10:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक शिक्षक ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी शिक्षक का नाम गणेश चंद्राकर है। नाबालिग छात्रा से बेड टच करने वाले शिक्षक की शिकायत महासमुंद सिटी कोतवाली में की गई। 
विज्ञापन
प्रतिभा चंद्रा, एसडीओपी, महासमुंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के ग्राम चिंगरौद के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक ने एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर शिक्षा जगत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। आरोपी शिक्षक का नाम गणेश चंद्राकर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


नाबालिग छात्रा से बेड टच करने वाले शिक्षक की शिकायत महासमुंद सिटी कोतवाली में किया गया है। शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक गणेश चंद्राकर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आज स्कूल के दरवाजे पर ताला लगाकर शिक्षक के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया है।

हालांकि, स्कूल में ताला लगाने की सूचना पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर ताला खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि, सरकारी स्कूल का शिक्षक गणेश चंद्राकर उम्र 55 साल द्वारा स्कूल के छात्रों के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था। शिक्षक के इस रवैए से ग्रामीण परेशान थे।
विज्ञापन


शिक्षक के इस हरकत से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया और शेष सभी शिक्षकों को हटाने की मांग करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, अध्यापन के दौरान शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताई।

जिसके बाद परिजन छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ इसकी शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ 74 बीएनएस और 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें