वहीं बेमेतरा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर सूखी नहर में गिर जाने से एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब पीड़ित राजधानी रायपुर से होली मनाने के लिए कबीरधाम जिले में अपने पैतृक गांव मरका जा रहे थे। इस दुर्घटना में खुशबू वैष्णव और उनकी बेटी साक्षी वैष्णव और कमल चक्रधारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और पांच बच्चों समेत आठ घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।