फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सड़क हादसा टला: मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई स्कॉर्पियो, 4 पुलिस जवान घायल; बाल-बाल बचे मंत्री

Sun, 23 Aug 2026 06:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।
विज्ञापन
मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर-कोंडागांव सीमा के पास आज रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


घटना के समय मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने अचानक मंत्री की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन की रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने से वह पीछे चल रहे फॉलो वाहन से टकरा गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फॉलो वाहन में तैनात चार पुलिस जवान हादसे में घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी घायल जवानों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ सहित हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि टक्कर किस वजह से हुई और क्या वाहन की रफ्तार हादसे का कारण बनी। फिलहाल घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में उपचार जारी है और मंत्री सुरक्षित हैं। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें