फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद: चोरी के शक में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, मारपीट से कौशल की मौत, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 29 Oct 2025 03:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।  मामला तब सामने आया जब मृतक का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।  मामला तब सामने आया जब मृतक का शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन


घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम पतेरापाली की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने 50 वर्षीय कौशल सहिस, निवासी ग्राम मोहबा (बागबाहरा), को चोरी के शक में पकड़ लिया था। बताया गया कि कौशल रेलवे पटरी के पास जलाए गए केबल से तांबे का तार निकाल रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर गांव के महावीर चौक पर बांधा और वहीं उसकी जमकर पिटाई की। 

घटना के बाद कौशल का शव गांव के मुक्तिधाम के पास मिला है।सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां से मिट्टी, खून और संघर्ष के निशान जब्त किए हैं। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं और प्रारंभिक जांच में अंदरूनी चोट से मौत की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें