फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: बड़ी मात्रा में सोने चांदी के गहने बरामद, 63 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Tue, 10 Oct 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

जब्त सोने और चांदी की कीमत 63 लाख रुपये बताई जा रही है। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
बड़ी मात्रा में सोने चांदी के गहने बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में आचार संहिता लगते ही भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं। एनएच-353 में अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सोना और चांदी पकड़ा गया है। 48 किलो 750 ग्राम चांदी और 912 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जब्त सोने और चांदी की कीमत 63 लाख रुपये बताई जा रही है। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

 

पहले मामले में कालाहांडी व नुआपड़ा ओडिशा के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दूसरे मामले में राजधानी रायपुर के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया सोने-चांदी के कागजात नहीं होने पर 102 के तहत कार्रवाई कर मामला आयकर विभाग को सौंपा गया। कोमाखान थाना क्षेत्र का मामला। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें