फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devraj Patel: सबको रुला गया कॉमेडियन, यूट्यूबर देवराज पंचतत्व में विलीन; सड़क हादसे में कल हुआ था निधन

Tue, 27 Jun 2023 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद

सार

कॉमेडियन देवराज पटेल की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्त राकेश मनहर के साथ तेलीबांधा क्षेत्र में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का हैंडल ट्रक की साइड से टकरा गया। इससे वह सड़क पर गिरे और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन
देवराज पटेल के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल (21) के शव का मंगलवार को उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों को हंसाने वाले देवराज की अंतिम यात्रा में हर किसी की आंखें नम थी। उनके दोस्तों और परिजनों ने देवराज के साथ बिताए लम्हों को याद किया। उनका सोमवार को रायपुर में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Devraj Patel Death: यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज का सड़क हादसे में निधन, देखें आखिरी वीडियो, CM ने कही ये बड़ी बात

किडनी फेल होने के बाद भी कभी हार नहीं मानी
'दिल से बुरा लगता है' फेम यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन के बाद उनका शव गृहग्राम महासमुंद के डाबापाली लाया गया था। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बचपन से तकलीफ झेलने के बाद भी देवराज हमेशा लोगों को हंसाता था। उनकी एक किडनी फेल होने के चलते काफी मोटापा हो गया था। इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 
विज्ञापन




कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज में भी किया काम
यूट्यूबर देवराज पटेल अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह अपने हर वीडियो की शुरुआत हैलो दोस्तो मैं आपका देवा...कह कर करते हैं। देवराज के सोशल मीडिया पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2021 में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में पहली बार एक्टिंग की थी। अपने अंदाज से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। 

रायपुर में कल सड़क हादसे में हुआ था निधन
किसान परिवार में जन्में देवराज की मां गृहणी हैं। उनके पिता घनश्याम पटेल खेती करते हैं। देवराज खुद भी अभी बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार को वह अपने दोस्त राकेश मनहर के साथ रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का हैंडल ट्रक की साइड से टकरा गया। इससे वह सड़क पर गिरे और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन


पिता बोले- कभी सोचा नहीं था, बेटा इतना मशहूर हो जाएगा
देवराज के पिता ने बताया की पढ़ाई लिखाई में शुरू से अच्छा रहा। बचपन से मजाकिया प्रवृत्ति का था। मेरा बेटा यूट्यूब में इतना मशहूर हो जायेगा, मैंने कभी सोचा नहीं था। देवराज की बुआ शांति बाई ने बताया कि काम नहीं मिलने के बाद उसने वीडियो बनाना शुरू किया। पहले उसके वीडियो काफी लोग गलत कमेंट करते थे जिसके बाद देवराज ने एक वीडियो दिल से बुरा लगता है यार बनाया जिसके बाद से वह काफी फेमस हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें