फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasumand: सरायपाली में लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान, विद्युत कार्यालय का घेराव कर जताया रोष

Mon, 18 Aug 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासुमंद

सार

बिजली न आने से घरों के साथ-साथ खेतों का बोरवेल बंद पड़ा हुआ है। खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। खेतों में अब धान सूखने लगा है। फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन
नारेबाजी कर रोष जताते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती से परेशानी हो रही। सोमवार को देवलभाटा और खैरमाल के किसानों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। किसानों के इस घेराव का सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने भी समर्थन दिया। सभी ने विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में किसी भी समय लगातार बिजली की कटौती हो रही है। जिससे घरों के साथ-साथ खेतों का बोरवेल बंद पड़ा हुआ है। खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। खेतों में अब धान सूखने लगा है। फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। बारिश नहीं होने के कारण बोरवेल ही अब खेतों तक पानी पहुंचाने का रास्ता है। लेकिन बिजली कटौती के कारण बोरवेल भी नहीं चल रहा है। वहीं विधायक चातुरी नंद ने कहा कि अगर बिजली समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आने वाले समय ने बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें