फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: स्कूल की परीक्षा में एक सवाल पर बवाल, प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम का विकल्प देख भड़कीं भावनाएं

Fri, 09 Jan 2026 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला प्रमुख हर्षवर्धन चंद्राकर ने ऐसे सवाल बनाने वालों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पेपर के सवाल को लेकर हंगामा मच गया है। दरअसल, बुधवार को कक्षा चार की छमाही परीक्षा में पूछे गए बहुविकल्पीय सवाल में छात्रों को मोना के कुत्ते का नाम बताने को कहा गया था। इसके जवाब में दिए चार विकल्पों में बाला, शेरू, कोई नहीं और राम नाम थे।

विज्ञापन


इस सवाल को लेकर संगठन विरोध में उतर आए। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला प्रमुख हर्षवर्धन चंद्राकर ने ऐसे सवाल बनाने वालों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की है। विहिप ने बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय कुमार लहरे के सामने प्रदर्शन किया। 

विहिप जिला प्रमुख चंद्राकर ने कहा कि परीक्षाओं में ऐसे सवाल अनुचित हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। डीईओ ने खेद जताते हुए भरोसा दिलाया कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। लहरे ने बताया, मूल प्रश्न पत्र के बजाय एक अलग प्रश्न पत्र प्रिंट हो गया। संज्ञान में आते ही विकल्प को तुरंत हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें