फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: जिले के दौरे पर रहे सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोले- आज इसे रहने दीजिए

Wed, 06 Aug 2025 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

सीएम साय ने सावन माह में ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किए गए सवाल को हंसते हुए टाल दिया। साथ ही कहा कि, आज इसे रहने दीजिए आने वाले समय में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
महासमुंद के दौरे पर रहे सीएम साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को महासमुंद के दौरे पर रहे। देर शाम महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री साय क्षेत्र के विधायक राजू सिन्हा के कार्यालय में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का विधायक राजू सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सावन माह में पूरे महीने तक चलने वाले रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने दूध-जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और हवन कर महासमुंद सहित प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए सावन माह की छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद की जनता को बधाई दी और कहा कि, विधायक राजू सिन्हा पिछले 10 वर्षों से पूरे सावन माह में भगवान शिव की पूजा करते आ रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि, हम भी पिछले कई वर्षों से इस पूजा में शामिल होते आ रहे हैं। उन्होंने सावन माह में ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किए गए सवाल को हंसते हुए टाल दिया। साथ ही कहा कि, आज इसे रहने दीजिए आने वाले समय में पता चल जाएगा। इस अवसर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सहित भाजपा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें