फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर, एक बच्ची की मौत, 19 लोग घायल, सवार थे 43 यात्री

Fri, 24 Jan 2025 12:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद के सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, रोड किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस कि उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद के सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, रोड किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से पुरी जा रही बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे में रोड किनारे ख़राब हालत में 2 दिन से ट्रक खड़ा था। 

विज्ञापन

विज्ञापन


बस में लगभग 43 लोग सवार थे, सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया है। हादसे में 19 लोगो को गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें