फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 वर्ष: महासमुंद में भाजपा की रंजना साहू ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा

Mon, 15 Jun 2026 10:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

जिला भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता हुई। रंजना साहू ने सरकार की उपलब्धियों को विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा बताया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी रंजना साहू सरकार की उपलब्धियां बतातीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी रंजना साहू ने सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा।

रंजना साहू ने मोदी सरकार के कार्यकाल को विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र पर कार्य किया है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जरूरतमंदों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के मकान मिले। किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता मिली है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ा है। जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। जनधन योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। मोदी सरकार में देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई हैं। सुशासन और जनविश्वास को नई मजबूती मिली है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें