फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

घर पर चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के तुमगांव में दो महिला दलालों के साथ देह व्यापार से जुड़ीं 6 युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया है।


महासमुंद जिले और इसके आस-पास के कई इलाकों में पुलिस-प्रशासन के ढीले रवैये के चलते देह व्यापार फल-फूल रहा है। रविवार को जिले से लगे तुमगांव नगर पंचायत में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ये गिरफ्तारी की है।

सीजीखबर के मुताबिक पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त इन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

घर पर चल रहा था देह व्यापार

पकड़ी गईं चार युवतियां कोलकाता से, एक बस्तर से और एक बागबाहरा से यहां लाई गई थीं। पकड़े गए दोनों युवक महासमुंद के ही बताए जाते हैं।

थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वार्ड एक में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। पूर्व में भी यहां पर पुलिस ने छापेमारी कर युवतियों को पकड़ा था।

शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड एक में रहने वाली रानी रविदास और ननकी बाई सोनवानी के घर पर देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रति ग्राहक 500 रुपये

सूचना पर पुलिस ने दोनों घरों में दबिश दी। ननकी बाई के घर से चार और रानी रविदास के घर से दो युवतियां कुछ युवकों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ी गईं। इन युवतियों की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है।

जानकारी के मुताबिक, देह व्यापार में प्रति ग्राहक 500 रुपये लिए जाते हैं। इनमें से युवती के हिस्से में दो सौ रुपये और दलाल के हिस्से में तीन सौ रुपये आते हैं।

महिला दलाल रानी रविदास ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह लगभग चार साल से देह व्यापार के धंधे में है। कोलकाता से यहां लाई गई युवतियों ने बताया कि वे कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों से हैं और गरीबी के चलते पेट की आग बुझाने के लिए इस धंधे में आई हैं।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें