फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, वादा और विश्वासघात: शादी से मुकरा प्रेमी, दर्द में डूबी युवती ने दी जान, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Tue, 31 Mar 2026 01:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना गिरौदपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतिका और आरोपी अजय टंडन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने उससे शादी की बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने 25 जनवरी 2026 को अपने घर में ही कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन युवती को गंभीर हालत में पहले कसडोल और फिर बलौदाबाजार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान 1 फरवरी 2026 को युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें