फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती मामले में बांग्लादेशी गिरोह के 4 गिरफ्तार

Thu, 08 May 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर के फाफाडीह में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बांग्लादेश के पेशेवर गिरोह के 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उनके पास से लूट का सामान और कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सभी बांग्लादेश फरार होने की ताक में थे। घटना को अंजाम देने के बाद इनके सात सदस्य बांग्लादेश फरार हो चुके है।

वहीं सरगना और उसके साथी दिल्ली में पता बदलकर रह रहे थे। उनके पास से दिल्ली का राशन कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को सभी डकैत योजनाबद्ध तरीके से पीछे के रास्ते रामचंदानी के निवास में दाखिल हुए थे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और खाने-पीने के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन


जाते वक्त इन्होंने माचिस की डिबिया और टी शर्ट घटना स्थल पर छोड़ दिया था। जिसकी बिना पर पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ी और इस डकैती काण्ड में अहम मोड़ तब आया जब रेलवे स्टेशन के बूकिंग कर्लक ने उस दिन एक-एक कर 8 टिकट निजामुद्दीन के लिए विक्रय करना बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली से दिलावर शेख, मोहम्मद अलामीन, मोहम्मद इब्राहिम और अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें