Lok Sabha Elections 2024, CG BSP first list released: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में अब बसपा की भी एंट्री हो चुकी है। बसपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। चुनावी रण में बहुजन समाज पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देगी। बसपा ने प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है। इसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से रोहित कुमार डहरिया और बस्तर लोकसभा सीट से आयतु राम मांडवी चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अब इन दोनों सीटों पर रोमांचक लड़ाई देखने को मिलेगी।
पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसके बाद तीसरे चरण में 7 मई को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।
यहां देखें लिस्ट-