फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Apr 2019 11:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रवींद्र चौबे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश आए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस खबर के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रवींद्र चौबे की तबियत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत की है। बघेल ने अपने प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार जैसे ही चौबे की स्थिति थोड़ी ठीक होगी उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि चौबे शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी रैलियों में शामिल हुए थे। उनके करीबीयों ने बताया कि शाम से ही उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। सुबह उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यदि उनकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उन्हें एयरलिफ्ट करके मेंदाता ले जाने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके अलावा रायपुर से उनके परिजनों को लाने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें