फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी

Fri, 01 Aug 2025 09:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर हो गया है, जिससे आगामी दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर हो गया है, जिससे आगामी दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी बनी रहने से उमस महसूस की जा सकती है, हालांकि बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिसमें रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, और डायमंड हार्बर शामिल हैं। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण: गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तर भाग में स्थित है और यह 9.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। पश्चिमी विक्षोभ: 70° पूर्व और 32° उत्तर अक्षांश पर 5.8 किमी ऊंचाई में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें