फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: ड्रिंक एंड ड्राइव पर होगा लाइसेंस निरस्त, एसपी बोले- शराब पीने के बाद अधिकतर होते हैं हादसे

Wed, 01 Mar 2023 05:28 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने पहल की है। एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इस दौरान देखा जा रहा है कि कोई शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहा है।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर जिले में चेकिंग शुरू की गई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लेकर बालोद पुलिस सड़क पर उतर आई है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि यदि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता दिखे तो उसका लाइसेंस तुरंत निरस्त करें। जिसके बाद शहर की ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग भी शुरू कर दी है। बुधवार को बालोद में कई जगह गाड़ियां रोककर ड्राइवरों की मशीन लगाकर जांच की गई। हालांकि, इसदौरान ड्राइवर सही हालत में मिले। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो भी संभव उपाय किए जा सकते हैं उन्हें करने को पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। रुटीन चेकअप के साथ ही, स्पीड गन रडार का भी उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसदौरान गलत पाए जाने पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

ब्लैक स्पॉट का किया जा रहा चिन्हांकन

जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शहर में ब्लैक स्पॉट का लगातार हम चिह्नित कर रहे हैं। ऐसी जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि अक्सर दुर्घटनाएं शराब के नशे में होती हैं और इसलिए हम शराब पीने वालों को विशेष ध्यान देते हुए कारवाई कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि लोगों से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें