फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजेंड 90 क्रिकेट लीग: पहला मैच छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच, रैना और शिखर धवन होंगे आमने-सामने

Thu, 06 Feb 2025 03:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Legend 90 Cricket League in Raipur: आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन होंगे। 
विज्ञापन
सुरेश रैना और शिखर धवन होंगे आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Legend 90 Cricket League in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के मुकाबला शुरू होने वाला है। उद्घाटन मैच आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन होंगे। यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


क्रिकेट मैच देखने के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मैच के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपए और अधिकतम 1250 रुपए है। अपर की ओर सीट 100 से 150 रुपए में, जबकि लोअर सीट 250, 500 और 750 रुपये में उपलब्ध है। प्लेटनियम सीट की कीमत 1250 रुपए है।

भिड़ेंगे ये दोनों टीम
छत्तीसगढ़ वारियर्स
सुरेश रैना (कप्तान), अंबाती रायुडु, मार्टिन गुप्टिल, सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, विशाल कुशवाहा, अभिषेक सकूजा, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।
विज्ञापन


दिल्ली रॉयल्स
शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमन्स, दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद इमरीत, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मोइन अली, एरोन फिंच, मैथ्यू, वेड, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, शान मार्श , मार्टिन गुप्टिल, जाधव जैसे आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • बिग बॉयज़
  • दुबई जायंट
  • दिल्ली रॉयल्स
  • राजस्थान किंग
  • हरियाणा ग्लेडियेटर्स
  • गुजरात संप्रमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें