फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप

Mon, 11 Feb 2019 10:53 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, रायपुर
विज्ञापन
chhattisgarh assembly
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर पुलिस का दुरूपयोग करने और पार्टी कार्यकताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तथा जमकर हंगामा मचाया। सदन में भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायकों ने राज्य सरकार पर पुलिस का दुरूपयोग करने, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया। विपक्ष ने इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की।

विज्ञापन


सदन में प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और अन्य नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और यहां भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। कौशिक ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल भेजने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय पर काम रोक कर चर्चा कराई जाए। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायक धर्मजीत सिंह ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि राज्य में जनता ने कांग्रेस को बेहतर कामकाज के लिए तथा कल्याणकारी कार्यों के लिए भारी बहुमत दिया है। लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष द्वारा उन राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है जिन्हें मुख्यमंत्री पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि ऐसे ही अंतागढ़ टेप कांड मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ :जे: के नेताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि सुकमा, कोरबा, कवर्धा और गरियाबंद जिलों की पुलिस झूठे आरोपों के आधार पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि पुलिस से कहा जा रहा है कि वह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाएं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय को स्वीकार करें तथा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें