फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमला: नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- 370 हटने के बाद कुछ नहीं होगा,ये मानना गलत, केंद्र सरकार फेलियर

Wed, 23 Apr 2025 05:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Pahalgam Terror Attack:जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार की फेलियर से आतंकी हमला होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार की फेलियर से आतंकी हमला होने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 370 हटने के बाद कुछ नहीं होगा ये मान लेना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पर घटना हुई वहां सुरक्षाबल तैनात नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि ये अत्यंत दुखद घटना है और इस घटना में रायपुर के एक व्यापारी दिनेश मिरानिया जो पहलगाम में अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। उनकी इस घटना में मृत्यु हो गई है। मैं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हत्या की। ये हमला केवल मानवता के लिए नहीं है बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता पर किया गया आक्रमण है। इस घटना के बाद गृह मंत्री तत्काल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए और वहां पर बैठक की और घटनास्थल पर भी वहां पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा को बीच में छोड़कर भारत वापस आ गए और उच्च स्तरीय बैठक की। पूरे देश में इस घटना को लेकर आक्रोश है और पीड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें