राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे न्यायालय परिसर में भी वारदात करने से नहीं डर रहे। गुरुवार को जिला अदालत परिसर में हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया, जब एक आरोपी ने खुलेआम वकील को चाकू दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
आरोपी की हरकत से आक्रोशित वकीलों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी, हालांकि कुछ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से आरोपी को सुरक्षित बाहर ले जाया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि अपराधी निडर होकर न्यायालय परिसर में चाकू लेकर प्रवेश कर रहे हैं। आज एक बड़ी घटना होते-होते टल गई, और यह सुरक्षा कर्मियों की कमी का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने की मांग की।