फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की धान खरीदी का टूटा रिकार्ड: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन पार,इतना हुआ भुगतान

Fri, 24 Jan 2025 10:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Paddy purchase in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paddy purchase in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी  31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

धान विक्रय के लिये ऑनलाइन टोकन की सुविधा
प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय के लिये टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।
विज्ञापन


27.78 लाख किसानों ने कराया पंजीयन 
राज्य सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों की ओर से पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें