फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: IGKV यूजी काउंसिलिंग के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 20 जुलाई रात 11 बजे तक करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 19 Jul 2026 03:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 के प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई रात 11 बजे निर्धारित की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 के प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई रात 11 बजे निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, काउंसिलिंग में वे छात्र भाग ले सकेंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की हो। प्रवेश के लिए पीईटी-2026, जेईई मेन्स-2026 अथवा 12वीं (गणित समूह) के आधार पर आवेदन किया जा सकता है।

काउंसिलिंग प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। हालांकि, बाहरी राज्यों के छात्रों को विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम-2026 के अनुसार राज्य के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर 30 जुलाई को आयोजित काउंसिलिंग में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 24 जुलाई से 30 जुलाई तक सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी, काउंसिलिंग कार्यक्रम और अन्य आवश्यक विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें