फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: राजनांदगांव के लमरा जंगल से हथियार बरामद, माओवादियों से मिली थी इनपुट

Thu, 11 Dec 2025 07:34 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

राजनांदगांव जिले में पुलिस ने लमरा जंगल के दो स्थानों से बड़ी मात्रा में नक्सली डंप जब्त किया। हाल ही में आत्मसमर्पण किए 12 माओवादियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों को हथियार, विस्फोटक, वर्दी, मेडिकल सामग्री और उपयोगी सामानों का बड़ा भंडार मिला।
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डंप सामग्री बरामद की है, जिसमें इंसास एलएमजी राइफल और अन्य सामान शामिल है। दैनिक उपयोग की सामग्रियां भी बरामद की गई हैं।

राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे व्यापक और सघन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हाल ही में आठ दिसंबर को एमएमसी जोन के 12 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने थाना बकरकट्टा क्षेत्र के लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सली डंप छिपाकर रखने की जानकारी दी।

सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया। दो अलग स्थानों पर मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्रियों का बड़ा जखीरा मिला। इसमें एक इंसास एलएमजी राइफल, दो 303 राइफल, 58 जिंदा राउंड, एक 12 बोर गन, 25 राउंड, एक बीजीएल, चार जिंदा और एक खाली सेल, दो सेट वर्दी, दो पोच, दो पिट्ठू बैग, तिरपाल, मेडिकल सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें