छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है जहां मजदूरी करने वाले एक युवक को नग्न कर उसके मैनेजर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मैनेजर को संदेह था कि पीड़ित युवक ने कंपनी से डीजल चुराया है।
मामला इसी हफ्ते का है जब जिले में नेशनल हाइवे पर एक रोड कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने मजदूर को नग्न कर उसकी पिटाई की। मामले के वक्त सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी, जिनमें से कुछ युवकों ने इस पूरे मामले को कमरे में कैद कर लिया।
पढ़ें: थाने में बैठकर रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित
तमाशबीन बनी रही भीड़ में से किसी ने भी उस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना के वक्त युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।
वीडियो की एक कॉपी नजदीकी पुलिस स्टेशन में भेज दी गई, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पिटाई की इस शर्मनाक घटना के बाद से युवक गायब है। मामले की आधिकारिक तौर पर कोई पुलिस कंप्लेन नहीं की गई है।