फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज : नदी पार करने के दौरान कोटवार बहा, मुनादी करके वापस लौट रहा था घर

Tue, 01 Jul 2025 04:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में आज सुबह 10 बजे के करीब मुनादी कर कर वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरन वह नदी पार कर रहा था तो नदी में बह गया जिस जिसका अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
नदी पार करने के दौरान कोटवार बहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में आज सुबह 10 बजे के करीब मुनादी कर कर वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरन वह नदी पार कर रहा था तो नदी में बह गया जिस जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। मौके पर विजयनगर पुलिस एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण खोजने में लगे हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महावीरगंज के कोटवार जनेउधारी सोनवानी उम्र 48 वर्ष आज सुबह गांव के वार्ड क्रमांक 20 एवं 13 में खेती के सीजन को देखते हुए मवेशी को बांधकर रखने के लिए मुनादी करने गया था। वह वापस 10 बजे के करीब सिंदूर नदी पार करके वापस अपने घर आ रहा था इसी दौरान वह नदी में बहने लगा। जिसे वहीं पर खड़ी महिलाओं के द्वारा देखा गया तो हो हल्ला किया गया तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए परंतु तब तक वह काफी आगे तक बह गया जिसका पता नहीं चला। कोटवार के बहने की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची एवं खोज जारी है वही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी खोजने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें