फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे पर लटका मिला पति: कोरबा में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में थी पत्नी

Mon, 18 May 2026 04:37 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में 30 वर्षीय युवक ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह उसे पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन
कोरबा में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कोरई बस्तीपारा बस्ती में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक 30 वर्षीय किशन कुमार था, जो मजदूरी का काम करता था। यह घटना रविवार रात की है, जब वह अपने कमरे में अकेला था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने जाकर देखा। किशन पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई।

परिजनों ने तत्काल बांकी मोंगरा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक शादीशुदा था और उसकी शादी को तीन साल हो गए थे, लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से किशन अपने कमरे में अकेला ही रहता था। वह अपनी पत्नी से विवाद के बाद शराब पीने का भी आदी हो गया था।

मृतक के परिजनों के अनुसार, किशन रोज की तरह घर से निकला था। शाम को घर आने के बाद उसने अपने कमरे में खाना खाया था। परिजनों को लगा कि वह खाना खाकर सो गया होगा। यह घातक कदम उसने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया, यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें