फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा : भाजपा युवा मोर्चा को नई दिशा, वैभव शर्मा जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल बने जिला महामंत्री

Fri, 30 Jan 2026 04:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने वैभव शर्मा को जिला जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने वैभव शर्मा को जिला जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा से जिलेभर के युवा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो संगठन के विस्तार और जनसेवा कार्यों को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, जिला महामंत्री बनाए गए मोंटी पटेल भी संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने निरंतर परिश्रम और सक्रियता से पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है।

नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उमंग
यह नियुक्ति घोषणा भारतीय जनता पार्टी के टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नाम घोषणा के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। भाजपा एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त नेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन


राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा पर जोर
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वैभव शर्मा और मोंटी पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला कोरबा में युवाओं को संगठित कर राष्ट्रनिर्माण, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। यह नियुक्ति पार्टी के भीतर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा था, लेकिन वैभव शर्मा के नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी नई टीम को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें