फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से गिरने की आशंका

Sat, 02 May 2026 11:11 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खंभे के तार से लिपटा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन के गेट पर बाहर खड़े रहने के दौरान युवक खंभे से टकरा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर उरगा पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना देर रात की है। मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव रेलवे के बिजली खंभे के तार से लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक रात के वक्त किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा होगा और संतुलन बिगड़ने पर खंभे से टकरा गया।

मृतक युवक की उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जटी है। 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें