उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत करने के बाद भी एक बार फिर से उसी प्रोडक्ट का ऑर्डर दिया ताकि वे इस जालसाजी को साबित कर सकें। जब ई-कार्ट का डिलीवरी स्टाफ दोबारा सामान लेकर उनके घर पहुंचा, तो उत्तम चंद्र गोयल ने उनके सामने ही पैकेट खोला। आश्चर्यजनक रूप से, इस बार भी पैकेट के अंदर वही मिलावटी आटा निकला।
इस घटना के बाद उत्तम चंद्र गोयल ने ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से सामान मंगाने से बचें, क्योंकि ऐसी धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे उन्होंने लोगों के बीच साझा किया है ताकि अन्य लोग भी सतर्क हो सकें।
उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उनकी बोलबम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है और उसने इससे पहले भी एक बार सामान मंगाया था, जहां उसे लगा कि गलती से हुआ होगा लेकिन फिर से उसने मंगवाया और उसके साथ वही घटना घटी। उसे इसमें लगभग 5 से 6 हजार का नुकसान हुआ है।
डिलीवरी बॉय नवजीत सिंह ने बताया कि वह कंपनी से आए हुए सामान को लेकर डिलीवरी करने आया हुआ था, जहां उसने समान को खोलकर देखा तो उसमें आटा निकाला। इसकी शिकायत कंपनी के जरिए की है, वहीं संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है।
यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सही उत्पाद की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कंपनियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठने लगी है।