फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा सड़क हादसा: दर्री थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक एनटीपीसी गेट से टकराई, युवक गंभीर

Thu, 18 Dec 2025 11:25 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक एनटीपीसी गेट से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। बाइक और गेट क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर घायल युवक को बिलासपुर रेफर किया।
विज्ञापन
बाइक सवार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी गेट पर सड़क हादसा हुआ। बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार एनटीपीसी गेट से जा टकराया। इस दौरान बाइक और गेट दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल रवाना किया गया। इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की जांच शुरू की।

युवक की पहचान दर्री क्षेत्र के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। सूचना उसके परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक स्पोर्ट्स बाइक से तेज रफ्तार में आ रहा था और नियंत्रण खोने के बाद सीधे एनटीपीसी के स्टील गेट से जा टकराया, जिससे गेट भी टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

फिलहाल दर्री थाना पुलिस ने बाइक को थाने लाकर युवक का हाल जाना। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें