फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: बाइक गुम होने के बाद तनाव में था युवक, घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 01:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बाइक गुम होने के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक का शव कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक गुम हो जाने से परेशान एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्लगीखार में सामने आई। मृतक का नाम दीपक कंवर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। वह कुछ दिनों पहले दर्री इलाके में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां वह नशे की हालत में था और इसी दौरान अपनी बाइक कहीं भूल आया। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान और तनाव में रहने लगा था।

रविवार देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों को उसकी किसी बात पर संदेह नहीं हुआ। सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर दीपक का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: CG News: गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे, जिला प्रशासन ने गांव में ही शुरू कराई पढ़ाई

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दर्री इलाके में दीपक की बाइक गुम हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। वह बार-बार बाइक नहीं मिलने की बात करता था और चिड़चिड़ा भी हो गया था। रविवार रात भी वह नशे की हालत में घर आया था और सीधे अपने कमरे में सोने चला गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक गुम होने और आर्थिक तंगी के कारण दीपक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी या मानसिक तनाव की स्थिति में नशे या गलत कदम उठाने के बजाय परिवार और पुलिस की मदद लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें