फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कबाड़ बीनने के विवाद को लेकर युवक ने कर दी हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 02 Dec 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रामू गैरेज के सामने एक युवक पर प्राण घातक हमला किए जाने और बाद में उसकी मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ हत्या के आरोपी विकास काटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रामू गैरेज के सामने एक युवक पर प्राण घातक हमला किए जाने और बाद में उसकी मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ हत्या के आरोपी विकास काटे को गिरफ्तार किया है। पुराने विवाद पर रंजिश रखने के साथ आरोपी के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने साइबर सेल और डाग स्क्वाड की मदद ली। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 

19 नवंबर को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र अंतर्गत रामू गैरेज के सामने नाली में केनापाली डबरा के रहने वाले खेमलाल बनजारे नामक व्यक्ति को नाजुक स्थिति में पाया गया था। मौके पर लहू लुहान हालत में मिला था और उसे दौरान कुछ लोगों ने मान लिया था कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर सीएसईबी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और खेमलाल को जिला अस्पताल भिजवाया 28 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग और अपराध दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल जारी रखी। पुलिस ने इस सिलसिले में 19 वर्षीय कबाड़ बनने वाले युवक  कोरबा के ग़ैरवा घाट निवासी  विकास काटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि  आरोपी युवक के साथ पहले कई बार मृतक की बहसबाजी हुई थी। घटना दिवस को आरोपी ने पीड़ित पर हमला किया और फिर कमोड सीट का इस्तेमाल कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


खेमलाल बंजारे की हत्या किसने और किस कारण से की है इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए काफी कोशिश की गई सीएसईबी चौकी पुलिस के साथ-साथ डाक स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने काम किया। आरोपी विकास को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया के सामने पेश किया गया। बताया गया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई जहां से अगला आदेश मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें