फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार, परेशान परिजनों ने की थी पिटाई, 307 के मामले में जा चुका है जेल

Sun, 30 Nov 2025 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार मुख्य मार्ग में  24 वर्षीय अरमान खान के हरकतों से घरवाले और आसपास के लोग काफी परेशान थे।

 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार मुख्य मार्ग में  24 वर्षीय अरमान खान के हरकतों से घरवाले और आसपास के लोग काफी परेशान थे शुक्रवार की देर शाम घर के आसपास उत्पात मचाता रहा यही नहीं घर की बुजुर्ग के साथ अभद्र और मारपीट की घटना का अंजाम देने लगा जब उसकी हरकतों से घर वाले और आसपास लोग परेशान हो गए तब उसे सबक सिखाने पहले पिटाई की उसके बाद उसके दोनों हाथ और दोनों पैर को पकड़ कर घर लेकर जा रहे थे इसके बावजूद भी वह अपने हरकतों से बात नहीं आ रहा था लगभग यह ड्रामा आधे घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अरमान खान इससे पहले भी अपने पिता के साथ मारपीट की घटना का अंजाम दे चुका है इसके शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से भी की गई थी और उसके खिलाफ कार्यवाही भी की गई थी लेकिन उसके बावजूद भी उसकी इन हरकतों से वह बाज नहीं आ रहा है जिससे लोग परेशान है। मानिकपुर चौकी में पदस्थ asi अमर जायसवाल ने बताया कि अरमान खान इससे पहले भी 307 के मामले में जेल जा चुका है। फिर से घर पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा था इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ परिजनों की शिकायत पर अरमान खान के खिलाफ  गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि अरमान खान नशे का आदी है और उससे पहले भी घटना को अंजाम दे चुका है फिलहाल पुलिस कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें