फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मॉर्निंग वॉक के लिए निकला युवक, चलती गाड़ी के सामने कूदकर दी जान, देखिये मौत का लाइव वीडियो

Thu, 19 Jun 2025 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
चलती गाड़ी के नीचे कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलती है बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कर मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए आगे की जांच करवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि मृतक 35 वर्षीय कन्हैया देवांगन बालकों को परसा भाटा बस्ती का रहने वाला था जो बालको स्थित ए के सिन्हा नामक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों की माने तो कन्हैया देवांगन रोज की तरह बुधवार की सुबह लगभग 5:30 में घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकला हुआ था उन्हें लगा कि वह मॉर्निंग वॉक पर गया होगा लगभग 6:15 से 20 मिनट में फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि कन्हैया का एक्सीडेंट हो गया है जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी उन्हें भी नहीं पता था कि उसकी मौत कब कैसे और तीन परिस्थितियों में हुई होगी परिवार वालों को लग रहा था कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कन्हैया की मौत हुई होगी।

वही जब इस घटना के बाद बालको थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की इस दौरान पता चला कि घटना स्थल के ठीक सामने एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ जिसे खंगाल कर देखा गया तो कन्हैया देवांगन का मौत का वास्तविक कारण सामने आ सका। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कन्हैया यादव ने चलती भारी वाहन के पिछले पहिए के नीचे कूद कर जान दे दिया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वहीं शुरू की इस दौरान एक्सीडेंट होना पता चला था जांच के उपरांत सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर आगे की जांच करवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कन्हैया देवांगन एक निजी कंपनी में काम करता था और पिछले कई वर्षों से कार्यरत था उसकी शादी भी नहीं हुई है और वह दिव्यांग था फिर भी एक कंपनी में काम कर अपने और अपने घर का भरण पोषण करते आ रहा था लेकिन उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह परिजनों के भी समझ से परे है। इस मामले में बालको पुलिस मृतक के परिजनों के अलावा कंपनी में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें