शर्ते पूरी होने के बाद आंदोलन खत्म
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में एसीबी (ACB) कंपनी के ट्रेलर से हुई युवक की मौत के बाद 24 घंटे के चक्काजाम आंदोलन का समापन हुआ। आंदोलनकारियों की मांग पर कंपनी ने मृतक के परिवार को ₹2 लाख का मुआवजा, स्थायी नौकरी और आजीवन पेंशन देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, कंपनी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित पानी छिड़काव करने का भी वादा किया।
बताया जा रहा है कि दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां इस हादसे में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई इस हादसे के बाद मृतक की पहचान 35 वर्षीय मूलतः कोहड़िया निवासी के रूप में की गई।जो पिछले कुछ साल से मड़वाडोरा गांव में अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था और ACB कंपनी में मजदूर के पद पर काम करता था।
जिस ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है वो acb कंपनी का है और हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया वही मृतक के शव को भी तत्काल में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए रवाना कर दिया जहां इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला जहा सड़क पर चक्का जाम शुरू हो।गया। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई और लोग उचित मुआवजा नौकरी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए।
वहीं इसकी सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे कंपनी के संबंधित अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और वार्ता शुरू हुई जहां घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि ₹2 लाख दिया गया वही एक सदस्य को स्थाई नौकरी के अलावा पानी छिड़काव सहमति बनी तब जा कर आंदोलन समाप्त हुआ।
स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना सामने आते रहती है और लोगों की जान जाती है गोबरघोरा, विजयनगर,दीपका की ओर सहित चाकाबुड़ा मुख्य मार्ग पर धूल के कारण अक्सर घटना होती है इस मार्ग पर पानी की छिड़काव करने की मांग की गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच करवाई की जा रही है।