फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: जंगल में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

केवटा डबरी के जंगल में एक युवक का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है। 
विज्ञापन
लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरु की जा सकेगी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह के समय ग्रामीण इस रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान लाश को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस की। जहां घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर दल बल के साथ पहुंचे गए। फिलहाल, जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग टीम को मौके पर बुलाया। जहां डॉग ने सुगंध लेने के बाद गांव से होते हुए जंगल की ओर भागा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। टीम जांच कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कोटवार के माध्यम से आस पास गांव में मुनादी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें