फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा विरोध: ऑटो से उतरते ही कपड़े निकालने लगी महिला... साथ में था बच्चा, गालियां देती हुई चौराहे से निकल गई

Thu, 27 Nov 2025 06:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इस मामले में निश्चित ही जांच कर ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्पना कीजिए कि कोई महिला अपने बच्चों के साथ ऑटो में सफर कर रही हो और अचानक एक स्थान पर उतरने के बाद एक-एक कर अपने कपड़े उतारने लगे। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार दोपहर के बाद सामने आया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में उसका किसी बात पर ऑटो चालक से विवाद हुआ तो वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक अपने कपड़े उतार दिए। फिर बच्चे को लेकर चौराहे की तरफ बढ़ चली। इस दौरान उसने लोगों को गालियां दीं, यह सब देख वहां मौजूद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। महिला कौन थी? उसका वास्ता कहां से है? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इस मामले में निश्चित ही जांच कर ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मामले में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, लेकिन किस ऑटो चालक से जुड़ा यह मामला है यह अब तक संघ के संज्ञान में नहीं है, अगर यह जानकारी सामने आती है तो निश्चित ही घटनाक्रम की जानकारी लेते ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोरबा सीएसपी भूषण एलक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अब तक संबंधित थाने में इस तरह का मामला नहीं आया हैं, अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो निश्चित ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें