फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंजू ने ऐसा क्यों किया': खिड़की से लटका मिला महिला का शव, पति ने कहा...; मृतका की मां ने की जांच की मांग

Tue, 07 Oct 2025 12:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। कमरे की खिड़की से महिला का शव चुनरी से लटका हुआ मिला। महिला के परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री के पुष्प पल्लव कॉलोनी में रहने वाली कामकाजी वर्षीय महिला मंजू राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे की खिड़की में चुनरी के सहारे उसका शव लटका मिला। मंजू के परिजन चाहते हैं कि कारण की जानकारी सामने आए, इसलिए जांच होना चाहिए। उन्हें उसके साथ अनहोनी की आशंका है।

विज्ञापन


मंजू राव का विवाह 18 वर्ष पहले सुनील राव के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। सुनील ने बताया कि रात्रि को भोजन के बाद सभी सो गए। रात्रि को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई जिस पर उन्होंने अपने घर के लोगों और पड़ोसियों को जानकारी दी। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की। सुनील ने पत्नी के साथ किसी भी तरह से विवाद या अन्य घटना से इनकार किया।

सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी दुकान में काम करने जाती है और काम करने के बाद घर आई इसके बाद सभी एक साथ खाना खाए और वह टीवी देख रहे थे। वह अपने कमरे में चली गई। बच्चों को लेकर थोड़ी देर बाद जाकर अंदर देखा तो यह घटना सामने आई।
विज्ञापन

 
मंजू के द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी रात में ही उनके परिजनों को खरसिया में मिल चुकी थी। जिस पर वे कोरबा पहुंचे। मंजू की मां बिसुन भट्ट ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2007 में हुई और उसके बाद किसी प्रकार का कोई समस्या सामने नहीं आई। लेकिन अचानक उसने यह कदम कैसे उठाया यह समझ नहीं आ रहा है। रक्षाबंधन में दोनों बच्चों को लेकर खरसिया आई हुई थी। लेकिन कभी भी किसी तकलीफ के बारे में नहीं बताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें