मृतका अंजली के पति रणजीत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है, उसमें आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम में डॉक्टर मानियारो कुजूर के इलाज के दौरान लापरवाही बढ़ती गई है जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है।
उन्होंने शिकायत में लिखा है कि शिशु के जन्म के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और तबीयत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कहीं ना कहीं डॉक्टर की लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी है, इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बताया जा रहा है कि मृतका अंजली सिंह का एक छोटा बच्चा भी है इसके बाद यह दूसरा प्रसव था। उसने एक शिशु को जन्म दिया है, जिसकी हालत बेहतर बताई जा रही है लेकिन अंजलि की मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह जांच का विषय है। परिवार उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारणों की जांच होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जांच की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह महत्वपूर्ण है कि इस मामले में न्याय हो और दोषियों को सजा मिले।