फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप: ईंट पर खून के निशान, घर के दरवाजे मिले खुले; महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश

Mon, 24 Mar 2025 09:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने घटना हुई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे बाड़ी में उसकी लाश पाई गई है। जहां ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। जहां आगे की जांच कार्यवाही जारी है। बताया जा रहा है मृतिका का नाम लता बाई है. जो एतमानगर डूमरमुडा निवासी है।

मृतिका लता कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान पर अकेले रहती थी। जहां मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रही थी। मृतका किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रही थी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे। तब लोगों की नजर उसे पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे खुले हुए मिले। वहीं घर की चौखट और घटनास्थल के पास ईंट में खून के निशान पाये गए है। इन सबसे मामला और भी संबंधित लग रहा है।

फिलहाल, कटघोरा पुलिस आगे के जांच कार्यवाही जुट गई है। पहचान कराने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। जहां बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई होगी। यह भी जांच का विषय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें