बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। लोग इस विवाद का अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। कई लोगों को मामला समझ में नहीं आ रहा था। वहीं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली, इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से भगाया गया।
चौपाटी में एक कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी हैं। चौपाटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जिसे लोग खाने पहुंचते हैं और शाम होते ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जहां इस तरह के विवाद की स्थिति बनने पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी घूमती है।