फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Weather: आधी रात आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का का कहर, बारिश के साथ गिरे ओले

Sat, 22 Mar 2025 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति में निर्मित हुई। कोरबा जिले के भैंसमा में ऐसा ही कुछ हुआ।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति में निर्मित हुई। कोरबा जिले के भैंसमा में ऐसा ही कुछ हुआ। बारिश के साथ ही आसमान से ओले बरसे। गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम के परिवर्तन के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। वहीं, ओले गिरने से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी तूफान आने से मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में तेज आंधी तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कोरबा के ग्रामीण अंचलो मे जमकर हुई बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।  बताया जा रहा है कि लेमरू, सुर्वे, बड़गाव सहित श्याग, चकामार इलाके में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे।

ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जहां देर रात हुई आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिली। वहीं शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बिजली की चमकती रही। सुबह होने पर मौसम फिर से खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें